Headlines
Loading...
वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में पुजारी के विवाद में राधा-कृष्ण मंदिर पर क्षेत्रीय महिलाओं ने प्रदर्शन कर जड़ा ताला, पुलिस बल तैनात...

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में पुजारी के विवाद में राधा-कृष्ण मंदिर पर क्षेत्रीय महिलाओं ने प्रदर्शन कर जड़ा ताला, पुलिस बल तैनात...

शिवपुर (वाराणसी), न्यूज। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आला काल्हा पोखरा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार सुबह महिलाओं द्वारा ताला जड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। 

मंदिर के पुराने पुजारी के दोबारा लौटने से नाराज परमानंदपुर की महिलाओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

परमानंदपुर निवासिनी महिलाओं का कहना है कि मंदिर में किसी अन्य या विवादित पुजारी को नहीं रहने दिया जाएगा। वे स्वयं मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी या फिर अपनी मर्जी से किसी योग्य पुजारी को नियुक्त करेंगी। महिलाओं की मांग है कि जब तक इस विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक मंदिर का ताला बंद रहेगा। 

स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस मंदिर पर एक पुजारी रहा करते थे। उन पर आरोप था कि वे मंदिर परिसर में लोगों को बैठाकर गांजा, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन कराते थे, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें हटा दिया गया था और उनकी जगह दूसरे पुजारी को रखा गया था, जो तब से मंदिर में सेवा दे रहे थे। 

हालांकि, करीब डेढ़ महीने पहले वही पुराना पुजारी फिर से मंदिर में आ धमका, जिससे स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में आज सुबह सोमवार करीब 9:00 बजे महिलाओं ने मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया गया। 

प्रशासनिक कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुर हल्का प्रभारी जगनारायण स्थानीय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।