Headlines
Loading...
Gautam Gambhir Birthday: कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ, उनकी प्रॉपर्टी व लग्जरी गाड़ियों के साथ डालिए करियर पर नजर...

Gautam Gambhir Birthday: कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ, उनकी प्रॉपर्टी व लग्जरी गाड़ियों के साथ डालिए करियर पर नजर...

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंडियन क्रिकेट टीम आज अपने कोच को जीत के साथ तोहफा देना चाहेंगे. क्योंकि गौतम गंभीर इस समय इंडियन क्रिकेट टीम के साथ हैं। 

भारत वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. ऐसे में आज गंभीर अपना जन्मदिन टीम इंडिया के साथ मनाने वाले हैं. भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी।

गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भारत के लिए बहुत सफल रहे हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली, जो उनके क्रिकेट करियर की यादगार पारियों में शामिल हैं. तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अहम पारियों नेटवर्थ के बारे में जाने जाते हैं।

कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ?

आपको बता दें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, गौतम गंभीर की कुल नेटवर्थ लगभग 205 से 265 करोड़ रुपये यानी की करीब 32 मिलियन डॉलर) के बीच है. इस समय उन्हें बीसीसीआई से सैलरी के लिए रूप में लगभग सालाना 14 करोड़ रुपये भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में मिलते हैं. गौतम गंभीर का दिल्ली के राजेंद्र नगर में 15 से 20 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर है।

इसके साथ-साथ अनकी कई जगह पर प्रॉपर्टी भी हैं, जिसमें नोएडा दिल्ली की कई अन्य जगहों पर उनके नाम प्रॉपर्टी प्लॉट भी हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, गंभीर के पास BMW 530D, ऑडी Q5 महिंद्रा बोलोरो स्टिंगर जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. इस सबके साथ ही उनकी अन्य कमाई का जरिए ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापन), कमेंट्री व्यवसायिक निवेश है।

गौतम गंभीर की बेस्ट टेस्ट पारी

गौतम गंभीर की न्यूजीलैंड के नेपियर में 2009 में खेली गई 137 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक है. न्यूजीलैंड ने उस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 619 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारतीय टीम पहली पारी में 305 रन पर आउट होकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर थी. इसके बाद गंभीर चौथे विकेट के रूप में 436 गेंदों पर 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

गौतम गंभीर का क्रिकेटर करियर

भारत के लिए 2003 से 2016 के बीच बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 वनडे 37 टी20 मैच खेले. टेस्ट में 9 शतक 22 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 4,154, वनडे में 11 शतक 34 अर्धशतक लगाते हुए 5,238 रन टी20 में 7 अर्धशतक लगाते हुए 932 रन बनाए है. गंभीर ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

फॉर्मेट वह करियर अवधि

मैच, पारियां, रन, सर्वोच्च स्कोर, औसत
गेंदें खेलीं, स्ट्राइकरेट, शतक, अर्धशतक,चौके
छक्के

टेस्ट में 2004-16 तक 

58

104

4,154

206

42.0

8,067

51.5

9

22

518

10

वनडे मैच में 2003-13 तक 

147

143

5,238

150*

39.7

6,144

85.2

11

34

561

17

टी20 इंटरनेशनल में 2007-12 तक 

37

36

932

75

27.4

783