IND vs SL, 2nd Semi Final: श्रीलंकन शेर हुए 45 पर ढेर, 124 रनों से जीत 3 अक्टूबर को फाइनल में भारत पाक में होगा महामुकाबला...
IND vs PAK : भारत पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। अब एक फिर चिर प्रतिद्वंदी भारत बनाम पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर टक्कर होने वाली है। इन दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच खेला जाएगा। अब भारत या पाकिस्तान कौन गोल्ड मेडल जीतेगा। इस बारे में फैंस जानने के लिए काफि ज्यादा उत्सुक हैं। तो आइए ऐसे में आज हम आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि, एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल कौन जीतेगा भारत या पाकिस्तान?
टीम इंडिया ने आज श्रीलंका को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के समीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 6 विकेट से फाइनल में जगह बनाई है। अब पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें इन दोनों टीमों पर रहने वाली हैं। फाइनल में साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली टीम के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मैन इन ब्लू भिड़ती हुई नजर आएंगी।
कौन जीतेगा गोल्ड मेडल भारत या पाकिस्तान?
भारत पाकिस्तान में से गोल्ड मेडल एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला जीतकर कौन अपने नाम करेगा। ये सवाल सभी फैंस के मन में है, तो हम आपको बता दें कि, एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन हाल ही के दिनों में काफी शानदार रहा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार लचर प्रदर्शन कर रही हैं।
भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछेल टी20 मैचों का रिकॉर्ड भी देखें तो टीम इंडिया हर क्षेत्र में पाकिस्तान पर भारी हैं। ऐसे में टीम इंडिया के गोल्ड मेडल जीतने के पूरे चांस हैं। इनकी गवाई भारत पाकिस्तान के टी20 हेड टू हेड आंकड़े भी दे रहे हैं। तो आइए इन दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर भी नजर डालते हैं।
भारत-पाकिस्तान का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत पाकिस्तान ने के बीच अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 14 मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीते हैं। वहीं पाकिस्ताक को सिर्फ भारत के खिलाफ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अंतिम 6 मैचों की बात करें तो उन सभी को टीम इंडिया ने जीता है। इन आंकड़ों के हिसाब से पाकिस्तान भारत से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाएंगा। वहीं टीम इंडिया उसे धूल चटाकर आसानी से गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती है।
भारत पाकिस्तान के बीच अंतिम टी20 मैच 15 फरवरी 2026 को खेला गया था। ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा था। श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई थी। भारत ने पहले खेलते हुए 175 रन बनाए पाकिस्तान को 114 पर ढेर कर मुकाबला 61 रनों से जीत लिया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी जीता था।
फ़ुल-मेंबर टीमों के लिए T20I में सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
45 - WI बनाम ENG, बासेटेरे, 2019
45 - SL बनाम IND, निशिन, 2026
55 - WI बनाम ENG, दुबई, 2021
56 - AFG बनाम SA, तारोबा, 2024
57 - ZIM बनाम PAK, बुलावायो, 2024।
T20I टीम की पारी में सबसे ज़्यादा डक (FM टीमें)-
6 - ZIM बनाम WI, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, 2010
5 - NZ बनाम PAK, क्राइस्टचर्च, 2010
5 - ENG बनाम IND, बेंगलुरु, 2017
5 - SL बनाम IND, निशिन, 2026।
श्रीलंका ने ज़ोरदार शॉट खेलकर जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन नतीजा यह हुआ कि उन्होंने भारतीय स्पिनरों को विकेट दे दिए। अक्षर और अभिषेक को दो-दो विकेट मिले, जबकि वाशी को एक विकेट मिला। अब भारत गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि श्रीलंका ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए बांग्लादेश से खेलेगा।