IND vs PAK Highlights:2026 एशियन गेम फाइनल में पाकिस्तान हुई करारी शिकस्त, भारत ने 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल...
IND vs Pak Match Score Highlights: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में क्रिकेट के गोल्ड मेडल पर एक बार फिर कब्जा जमाया।
इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए 19वें एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया।
आज सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारत ने 6 विकेट खोकर 211 रन बनाएं। और भारत ने पाकिस्तान को 212 रन का टारगेट दिया। इस मुकाबले में तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई है। फाइनल में अभिषेक शर्मा 61 रन और तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं मुकाबले में हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली है।
टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान 10 रन, उस्मान खान 3 रन और माज सदाकत 23 रन बनाकर आउट हो गए। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 41 रन था। इसके बाद हसन नवाज ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम की पारी को संभाला। 15वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब को 29 रन पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। सैम और हसन नवाज के बीच 87 रन की साझेदारी हुई।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 33 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 14 रन बना सकी और 19 रन से मुकाबला हार गई। हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में भारत ने तेज शुरुआत की। तीसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए, लेकिन 8वें ओवर में वह भी आउट हो गए। ईशान किशन 20 और श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शिवम दुबे ने 27 रन की तेज पारी खेली और तिलक वर्मा के साथ मिलकर 62 रन जोड़े। भारत ने लगातार विकेट गंवाने के बावजूद तेजी से रन बनाए। तिलक वर्मा 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद गए।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए।
भारत ने फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता वहीं पाकिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा। श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से आज के मैच में भी हाथ नहीं मिलाया।