Headlines
Loading...
India vs West Indies T20I Live: शाई होप को रोकने में नाकाम भारतीय गेंदबाज, कप्तान ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, 16 ओवर में 185 रन...

India vs West Indies T20I Live: शाई होप को रोकने में नाकाम भारतीय गेंदबाज, कप्तान ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, 16 ओवर में 185 रन...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 4th T20I Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। और वेस्टइंडीज टीम द्वारा बैटिंग की जा रही है। 

पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम चौथा मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी तरफ विंडीज मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

हैदराबाद में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है, और कोई मैच नहीं हारी है। भारत ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज टीम 15 ओवर में 177 रन बनाकर खेल रही है।