कल के दिन T20 और टेस्ट मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया, केएल राहुल और जायसवाल होंगे एक्शन में, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच...
India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौर पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 5 वनडे और फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियां शुरू करने जा रही है।
शनिवार, 24 अक्टूबर को भारतीय टीम दो मुकाबले खेलेगी
दरअसल, एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी, तो दूसरी तरफ इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी खेलते नजर आएंगे. आइए जानते हैं आप इंडिया ए के मुकाबले कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होंगे तीन मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. उसी दिन यानी 24 अक्टूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे.यह सीरीज भारतीय सीनियर खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाली है।
उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फॉर्म और वहां की परिस्थितियों में ढलने के लिए अच्छा मौका मिलेगा। खास तौर पर जायसवाल और राहुल के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। जायसवाल टेस्ट टीम, जबकि राहुल वनडे और टेस्ट दोनों टीमों का हिस्सा हैं।
कब और कहां देखें IND A vs NZ A पहला टेस्ट लाइव?
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से से मंगलवार (27 अक्टूबर) तक लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 03:30 शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 03:00 होगा।
भारत में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले पहले अनऑफिशियल टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। बता दें कि, भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के मुकाबले भी सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है।
IND A vs NZ A: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
इंडिया ए: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, औकिब नबी, यश राठौड़ और मुकेश चौधरी।।
न्यूजीलैंड ए: मैथ्यू बॉयल, राइस मारियू (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), मैक्स चू, साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेजर शेट, जैक गिब्सन, जेडन लेनोक्स, कर्टिस हीफी और जैरोड मैके।।