Headlines
Loading...
आज सुबह खेले गए मैच में शशांक की 15 गेंद पर फिफ्टी, राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंद ठोके 32 रन, भारत ने बांग्लादेश को हराया...

आज सुबह खेले गए मैच में शशांक की 15 गेंद पर फिफ्टी, राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंद ठोके 32 रन, भारत ने बांग्लादेश को हराया...

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में लगातार तीन मैच हारने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार जीत मिली। भारत ने 11वें-12वें स्थान के लिए मैच में रविवार (1 नवंबर) को बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया।शशांक सिंह ने 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंद पर 32 रन बनाए।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाए। अबू हैदर रॉनी ने 8 छक्के और 3 चौके की मदद से 18 गेंद पर 62 रन बनाए। हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंद पर 18 और सब्बीर रहमान ने 4 गेंद पर 13 रन बनाए। चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंद पर 12 रन बनाए। अहरार अमीन ने 2 रन बनाए। मृत्युंजय चौधरी खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने 3 विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी ने 1 विकेट लिए।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव

भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बना लिए। टीम ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया और इसका फायदा भी हुआ। शशांक सिंह ने 15 गेंद पर 1 चौके और 7 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। नितीश राणा ने 4 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 5 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। अहरार अमीन ने 1 विकेट लिया। भारतीय टीम इस जीत के साथ टूर्नामेंट में 11वें नंबर पर रही।

भारत की प्लेइंग 6

नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), कुलवंत खेजरोलिया।

बांग्लादेश की प्लेइंग 6

हबीबुर रहमान सोहन, सब्बीर रहमान (विकेटकीपर), अबू हिदर रोनी (कप्तान), मृत्युंजय चौधरी, चौधरी एमडी रिजवान, अहरार अमीन।

भारतीय टीम

नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन।

बांग्लादेश की टीम

हबीबुर रहमान सोहन, सब्बीर रहमान (विकेटकीपर), अबू हिदर रोनी (कप्तान), मृत्युंजय चौधरी, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अहरार अमीन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में 176 रन से हरा दिया

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में 176 रन से हरा दिया और इस हार के बाद कंगारू टीम WTC 2025-27 की अंकतालिका में पहले से तीसरे नंबर पर आ गई। वहीं इस मैच के बाद भारतीय टीम इस स्थान पर बनी हुई है। इस जीत से साउथ अफ्रीका को फायदा हुआ, लेकिन कीवी टीम पहले नंबर पर आ गई।