Headlines
Loading...
आज वाराणसी में मध्यरात्रि दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, माँ-बाप घायल SDRF ने 8 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन...

आज वाराणसी में मध्यरात्रि दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, माँ-बाप घायल SDRF ने 8 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन...

वाराणसी, न्यूज। यूपी के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां बच्छाव गांव में एक परिवार तालाब के किनारे स्थित अपने मकान में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब एक बचे मकान की एक दीवार गिर गई, जिस वजह से परिवार की दो मासूम बच्चियां दीवार के मलबे सहित तालाब में समा गई। इस हादसे में दोनों बच्चियों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मकान में सो रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बच्छाव गांव के पश्चिमपुरा में अय्युदीन उर्फ कल्लू अपनी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर, बेटी रोशनी, आफिया और फलक के साथ रहते थे। मंगलवार को पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने मकान में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब एक बजे मकान की एक दीवार गिर गई, जिसके चलते घर में सो रही दो बच्चियां दीवार के मलबे के साथ तालाब में समा गईं। इस हादसे के बाद घर में पानी भर गया। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मौके पर पहंची रोहनिया थाना पुलिस ने इस घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात होने के कारण टीम को राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दौनों बच्चियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मकान तालाब से सटा हुआ है, जिस वजह से आशंका है कि मकान की दीवार सीलन की वजह से नीचे गिरी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।