"सीएम योगी" को मातृशोक: 'केसरी न्यूज 24' टीम ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि"
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फोन, योगी आदित्यनाथ से बात कर मां के निधन पर जताया शोक...।
लखनऊ राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, गांव और राजनीतिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
मां के निधन की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की और गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।
सीएम योगी की माँ सावित्री देवी काफी समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। शुक्रवार को पंचूर गांव में उनका निधन हुआ। स्थानीय प्रशासन ने भी परिवार के संपर्क में होने की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी मां के निधन की सूचना उस समय मिली, जब वह उत्तर प्रदेश में अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अपनी सरकारी जिम्मेदारियां निभाईं और बाद में उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
सावित्री देवी के अंतिम संस्कार को लेकर उपलब्ध रिपोर्टों में हरिद्वार में शनिवार को अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना बताई गई है।
वहीँ वरिष्ठ पत्रकार व चीफ एडिटर ए. के. केसरी की उपस्थिति में "केसरी न्यूज 24" मीडिया नेटवर्क की टीम द्वारा इस दुःख की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
साथ ही सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि, वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!! ॐ शांति!! ॐ शांति!! ॐ शांति!!
— केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क टीम।।