Headlines
Loading...
सबरीन से सगाई के बाद अर्शदीप ने मैदान पर लगाई आग , 2 छक्के लगाकर बनाया रिकॉर्ड, फिर गेंदबाजी में भी चोखा रंग जमाया...

सबरीन से सगाई के बाद अर्शदीप ने मैदान पर लगाई आग , 2 छक्के लगाकर बनाया रिकॉर्ड, फिर गेंदबाजी में भी चोखा रंग जमाया...

नईदिल्ली, न्यूज। क्रिकेट के मैदान पर हम अक्सर लेडी लक की कहानियां सुनते और देखते आए है. बड़े बड़े नामों की सगाई या सादी के बाद किस्मत कैसे पलट जाती है कैसे उनके खेल में निखार आ जाता है ऐसे कई उदाहरण से इतिहास भरा पड़ा है और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है अर्शदीप सिंह का। न्यूजीलैंड में सबरीन से सगाई की और उसके बाद से उनकी गेदबाजी में तो और पैनापन आया ही है उनकी बल्लेबाजी में बड़ा सुधार भी आया है। ये सुधार ऐसा है कि सीरीज के पांचवे मैच में अर्शदीप सिंह ने बैट से रिकॉर्ड बना दिया।

अर्शदीप सिंह ने बल्ले के साथ बड़ा कमाल कर दिया, वो भी छक्के लगाकर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे में अर्शदीप 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे. भारत के अर्शदीप ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए. इसके साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए खुद को खास लिस्ट में शामिल कर लिया. 2 छक्कों के साथ भारतीय खिलाड़ी ने 12 साल पुराना इतिहास भी दोहरा दिया.
 

अर्शदीप के 2 छक्के और बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

बाएं हात के तेज गेंदबाज अपनी स्विंग के लिए जाने जाते रहे है पर बे ओवल में उनकी बल्लेबाजी को फैंस याद रखेंगे। अर्शदीप भारत के लिए सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने वनडे मैच में 11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 2 छक्के लगाए. इससे पहले 2014 में मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल किया था। अर्श ने इस तरह 12 साल पुराना इतिहास दोहराया. वहीं सबसे पहले यह कमाल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ वेंकटेश प्रसाद ने किया था। अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 4 गेंद में 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 350 का रहा. इसके साथ 10वें नंबर के मोहम्मद सिराज ने भी 14 रन की पारी खेली। दोनों ने 11वें विकेट के लिए 26 (10 गेंद) रनों की साझेदारी की।

वनडे में भारत के नंबर 11 बल्लेबाज के जरिए सबसे ज्यादा छक्के

* 2 छक्के - वेंकटेश प्रसाद बनाम पाकिस्तान, टोरंटो, 1996
* 2 छक्के - मोहम्मद शमी बनाम श्रीलंका, फतुल्लाह, 2014
* 2 छक्के - अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2026
 

गेंदबाज में भी फेंका कमाल का स्पेल

सगाई के बाद से मानों अर्शदीप सुपर स्टार की तरह परफॉर्म कर रहे है. बल्लेबाजी में 2 छक्के लगाकर स्टैंड पर बैठी अपनी मंगेतर के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया. मैच लो स्कोरिंग था इस लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनको छोटे छोटे स्पेल में इस्तेमाल किया और वो जब भी गेंदबाजी के लिए भारत को वापस मैच में ले आने का काम करते नजर आए. अर्शदीप ने 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए. पूरी सीरीज में बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपने आपको वनडे टीम में भी पक्का कर लिया है।