सहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 557वा प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर सुमित्रा देवी ग्रामीण सेवा संस्थान नैनी में सिमरन सत्संग का हुआ आयोजन...
श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं एक समृद्ध तथा मूल्यवान जीवन पर आधार बनाती हैं...।
श्री गुरु नानक देव जी को वैश्विक गुरु के रूप में जाने...।
केसरी न्यूज 24, नैनी/प्रयागराज। सहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 557वा के प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर सुमित्रा देवी ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वाधान में शिव नगर चौराहा नंदन तालाब मोहल्ले में नाम सिमरन सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग में पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मकसद गुरु नानक की शिक्षाओं के करीब लोगों को लाना है जिसमें समानता, महिला सशक्तिकरण, अलग पंथो के लिए सहिष्णुता और सेवा पर गुरु नानक देव की शिक्षाएं एक समृद्ध तथा मूल्यवान जीवन पर आधार बनाती हैं।
वहीं सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की नैतिक शिक्षाओं और मूल्यों का रचनात्मक ढंग से प्रचार प्रसार किया जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी के अनमोल संदेशों को सभी लोगों खासकर युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए एक मजबूत प्रयास करेंगे, क्योंकि गुरु नानक देव एक समुदाय के नहीं हैं। वह अपने समय से बहुत आगे थे और आज उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं उनके संदेशों को सभी पृष्ठभूमियों के लोगों ने पसंद किया है और उसमें एक मजबूत सामाजिक संरचना बनाने में मदद मिली है, जो दबे कुचले लोगों को सम्मान देती है।
सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा हम चाहते हैं कि लोग गुरु नानक को एक वैश्विक गुरु के रूप में जाने क्योंकि उनके विचार लोगों को एक साथ ला सकते हैं विश्व में ध्रुवीकरण और घृणा की घटनाएं बढ़ रही हैं और हमें ऐसे संदेश देने चाहिए जो सभी लोगों के बीच सौहार्द और प्रेम का माहौल बनाने में मदद हो सके। वहीं सुप्रभात यात्रा इस बात को ध्यान में रखकर तैयार की गई है कि युवा एक बेहतर कल के लिए दुनिया को बदल सकते हैं।
और इस विचार रखने वालों में सर्वश्री सुशील शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, सरदार पतविंदर सिंह, रघुनाथ प्रसाद मिश्रा, नैतिक शुक्ला, के.के. शुक्ल, संजीव शुक्ल, दामोदर तिवारी, नंदू, रमेश कनौजिया, शंकर भारतीय, अनिल शुक्ला आदि कई लोगों ने श्री गुरु नानक देव महाराज जी के जीवन शिक्षा लेने की अपील की।