प्रयागराज में एक युवती का भतीजे से था अवैध संबंध, रात में मिलकर आई, अगले दिन पति ने सिलबट्टे से कूचकर की हत्या...
प्रयागराज क्राइम न्यूज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिलबट्टे से पत्नी के चेहरे, आंखों और माथे पर कई वार किए.गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी के कथित प्रेम संबंध को लेकर दंपती के बीच चल रहा विवाद सामने आया है।
पूरा मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरा गांव की है, जहां सुमन कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी बिजमा देवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।
पुलिस को रात में मिली थी हत्या की सूचना
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 2:30 बजे डायल-112 पर मंदरा गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली, सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और शक के आधार पर पति सुमन कुमार को हिरासत में ले लिया।
भतीजे से संबंध के शक में होता था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के भतीजे के साथ कथित प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी के मुताबिक, बुधवार रात भी उसकी पत्नी कथित तौर पर उस युवक से मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि सुमन तीन दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था. पुलिस अब आरोपी के बयान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।