Headlines
Loading...
'भारत के लिए गड्ढा खोदा और वे खुद उसमें गिर गए'; न्यूजीलैंड को मिली चेतावनी, क्वालिटी पर  भी उठे सवाल...

'भारत के लिए गड्ढा खोदा और वे खुद उसमें गिर गए'; न्यूजीलैंड को मिली चेतावनी, क्वालिटी पर भी उठे सवाल...

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से प्रभावित दोनों ही मुकाबलों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने मेजबान टीम की हालत खराब कर दी। पहले वनडे में न्यूजीलैंड 185 पर सिमट गया, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 134 रन ही बोर्ड पर लगाए। ऐसे में हर जगह भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ हो रही है। 

इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट अतुल वासन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को वॉर्निंग दी है। उनका कहना है कि कीवी टीम ने इस सीरीज में तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच बनाकर भारत के लिए गड्ढा खोदा ता, मगर अब वह उस गड्ढे में खुद गिर गए हैं क्योंकि भारतीय गेंदबाज इन परिस्थियों में उनसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को क्रिकेट की क्वालिटी गिराने पर भी वॉर्निंग दी है।

अतुल वासन ने एएनआई से कहा, "पॉलिसी साफ है: न्यूजीलैंड सिर्फ ऐसी ही पिचें देगा। लेकिन उन्होंने एक गड्ढा खोदा, और वे उसमें गिर गए, क्योंकि इंडियन बॉलर्स भी उसका फायदा उठा रहे हैं। पेस और बाउंस, इंडियन बॉलर्स में भी अब उस तरह का X-फैक्टर आ गया है। इसलिए, जब हम विदेश जाते थे, तो टीमें शायद इसका फायदा उठाती थीं, लेकिन अब इंडियन स्क्वॉड में ऐसे प्लेयर्स हैं जो पासा पलट सकते हैं, और वही हुआ।"

वासन ने यह भी कहा कि इंडिया की जीत उतनी ठोस नहीं थी जितनी हो सकती थी। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से अपनी पिच स्ट्रैटेजी पर फिर से सोचने की अपील की, और चेतावनी दी कि कुछ खास कंडीशंस को बहुत ज्यादा फेवर करने से क्रिकेट की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। 

उन्होंने यह भी बताया कि अफ्रीका में होने वाले 2027 ODI वर्ल्ड कप में हालात अलग होंगे।उन्होंने आगे कहा, "आज इंडिया के जीतने के बावजूद, इसमें बहुत कुछ कमी थी, क्योंकि इंडिया आसानी से, अच्छे से जीत सकता था, लेकिन विकेट ऐसा था। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड को बोर्ड पर वापस जाना होगा 

क्योंकि हम फिर से 2-0 से आगे हैं। आप हार गए हैं-वे T20 सीरीज हार गए हैं; वे ODI सीरीज में बुरी तरह हार रहे हैं। जहां हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं, वहां हालात थोड़े अलग होंगे। इसलिए मैं न्यूज़ीलैंड बोर्ड से रिक्वेस्ट करता हूं कि हालात इतने न बदलें कि क्रिकेट की क्वालिटी गिर जाए, और फिर हम बस या तो उन्हें आसानी से जीतते हुए देखें या हमें आसानी से हारते हुए।"