Headlines
Loading...
यशस्वी जायसवाल ने बिना कोई गेंद खेले रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आज दूसरे टेस्ट में बराबरी की...

यशस्वी जायसवाल ने बिना कोई गेंद खेले रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आज दूसरे टेस्ट में बराबरी की...

आज शुक्रवार, 27 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में शुरू हुआ। इस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग XI में यशस्वी जायसवाल शामिल रहे। उन्होंने बिना कोई गेंद खेले एक अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और साथ ही साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 12 जुलाई 2020 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। वे अपने डेब्यू मैच के बाद से भारतीय टीम नियमित रहे हैं। जायसवाल ने तब से लेकर अब के अपने लगभग साढ़े तीन साल के करियर में कुल 32 मैच खेल चुके हैं और 33वां खेल रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ये सभी 33 मुकाबले अलग-अगल वेन्यू पर खेले हैं। उन्होंने डेब्यू के बाद अलग-अलग वेन्यू पर लगातार सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में संजय माजरेकर की बराबरी कर ली है। संजय माजरेकर ने भी अपने डेब्यू के बाद अलग-अलग वेन्यू पर कुल 33 मुकाबले खेले थे, जिसके बाद बेंगलुरू में उनका ग्राउंड करियर में पहली बार रिपीट हुआ था। 

इतना ही यशस्वी जायसवाल ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर उतरते ही सचिन तेंदलुकर को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1989 में डेब्यू के बाद कुल 23 अलग-अलग वेन्यू पर लगातार खेले उसके बाद उनका ग्राउंड रिपीट हुआ। सूची में तीसरे स्थान पर भारत के जवागल श्रीनाथ हैं और जिन्होंने 24 मुकाबले डेब्यू के बाद लगातार अलग-अलग वेन्यू पर खेले। इस सूची वेस्टइंडीज के क्रिकेटर दिनेश रामदीन का नाम भी है, जिन्होंने 24 ही मैच डेब्यू के बाद अलग-अलग मैदान पर खेले, ग्राउंड रिपीट नहीं किया।

डेब्यू से लगातार अलग-अलग मैदानों पर सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी

संजय मांजरेकर- 33

यशस्वी जायसवाल- 33

सचिन तेंदुलकर- 32

जवागल श्रीनाथ -24

दिनेश रामदीन- 24

यशस्वी जयसवाल द्वारा खेले गए सभी 33 टेस्ट मैचों के वेन्यू

1. रोसेउ
2. पोर्ट ऑफ स्पेन
3.सेंचुरियन
4. केपटाउन
5. हैदराबाद
6. विशाखापत्तनम
7. राजकोट
8. रांची
9. धर्मशाला
10. चेन्नई
11. कानपुर
12. बेंगलुरु
13. पुणे
14. वानखेड़े
15. पर्थ
16. एडिलेड
17. ब्रिस्बेन
18. मेलबर्न
19. सिडनी
20. लीड्स
21. बर्मिंघम
22. लॉर्ड्स
23. मैनचेस्टर
24. द ओवल
25. अहमदाबाद
26. दिल्ली
27. ईडन गार्डन्स
28. गुवाहाटी
29. न्यू चंडीगढ़
30. गॉल
31. कोलंबो (SSC)
32. वेलिंगटन
33.क्राइस्टचर्च

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 32 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.16 की शानदार औसत और 67.14 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2697 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 14 अर्धशतक, 7 शतक और दो दोहरे शतक लगाए हैं। अपने 33वें मुकाबले में जो अभी वे खेल रहे हैं क्या करते हैं देखना दिलचस्प होगा।