गोरखपुर की ये पुकार अहंकार की होगी हार... आज सीएम योगी के गढ़ में पहुंचे अखिलेश का पहला बयान.. निकला 20 km. लंबा रोड शो...
केसरी न्यूज 24 मीडिया रिपोर्ट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बुधवार, 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर पहुंचे। 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा में की अगुवाई कर रहे अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि 'किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!' इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को 'नौ बटे निल' कर देगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट 'पीडीए' का समाज 2027 के चुनाव में प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा।
गोरखपुर की ये पुकार अहंकार की होगी हार
पीडीए रथ यात्रा के दौरान गोरखपुर में सीएम योगी के गढ़ में समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है. सपा मुखिया अखिलेश यादव के स्वागत के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा है। रास्ते में जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। अखिलेश यादव चौरीचौरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तिवारी हाता जाएंगे।
पूर्वांचल के दूसरे जिलों से भी कार्यकर्ता पहुंचे
अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे चौरीचौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो सदर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। इसके जरिए सपा ने पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में पहला कदम बढ़ा दिया है। रोड शो में गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। पूर्वांचल के दूसरे जिलों से भी कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में सपा के एक लाख से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
अखिलेश यादव पूर्व भाजपा नेता बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए। दिवंगत विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह के छोटे भाई अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ने टप्पू को 2022 में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था। टप्पू इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियों की कमान भी संभाल रहे हैं।
राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें चौरीचौरा विधानसभा सीट से सपा का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है, हालांकि पार्टी ने अभी उनकी उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। बिन्नू सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रहे थे। वह महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज थे। कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने जनसभा को भी संबोधित किया और बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
इसके बाद अखिलेश यादव तिवारी हाता जाएंगे। यहां उनकी पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात होगी।
प्रादेशिक ब्यूरो :: तुषार कुमार