काशी के गंगा घाटों पर लौटी रौनक: साइबेरियन पक्षियों का हुआ आगमन, गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते दिख रहे पक्षी...
वाराणसी से केसरी न्यूज 24 की रिपोर्ट...।
काशी के गंगा घाटों पर लौटी रौनक: साइबेरियन पक्षियों का हुआ आगमन, गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते दिख रहे पक्षी
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वाराणसी (काशी) के गंगा घाटों पर प्रवासी साइबेरियन पक्षियों के पहुंचने से पर्यटन और नाव संचालन में रौनक बढ़ गई है..।
काशी में प्रवासी साइबेरियाई पक्षियों का आगमन हो गया है। गंगा तटों पर पक्षियों की अठखेलियां देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
* लोग दाना डालकर फोटो और वीडियो बनवा रहे हैं। ऐसे में घाटों की रौनक लौट आई है।
* विदेशी पक्षी हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां पहुंचे हैं। इनकी मौजूदगी से गंगा घाटों पर रौनक बढ़ गई है।
* नाव पर सवारी करने वाले लोग दाना डालकर फोटो और वीडियोग्राफी करा रहे हैं।
* ये मनमोहक पक्षी लगभग चार महीने तक काशी में अपना डेरा डालते हैं। इस दौरान वे गंगा नदी की लहरों पर खूब अठखेलियां करते हैं।
* इनकी उड़ानें और जलक्रीड़ाएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। साइबेरियाई पक्षी भारत के कई अन्य स्थानों पर भी देखे जाते हैं। इनमें राजस्थान का भरतपुर पक्षी अभयारण्य प्रमुख है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के अलावा मिर्जापुर में भी साइबेरियाई पक्षी दिखाई देते हैं। प्रयागराज के आसपास गंगा के किनारे भी इनकी मौजूदगी दर्ज की जाती है। चंदौली और रामनगर के गंगा तट भी इनके आगमन के गवाह बनते हैं। ये सभी स्थान इन प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।