मिर्जापुर::बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक थे : पूर्व DM. दिव्या मित्तल...
लालगंज (मीरजापुर), न्यूज। लालगंज क्षेत्र में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद की पूर्व जिलाधिकारी और जननीति भारत पार्टी की संस्थापक दिव्या मित्तल ने शिरकत की। लालगंज क्षेत्र के नयागांव में आयोजित इस समारोह में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मिर्जापुर पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक (धरती आबा) थे।
उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।
इस दौरान बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ शिवजोर पाल, ग्राम प्रधान सीमा पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती, राम उजागिर मौर्य, अमरेश दुबे, रामबली गुप्ता, प्रदीप यादव, चंद्रभूषण पाल, दल प्रताप सिंह आदि लोगो ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।