Headlines
Loading...
IND vs NZ: जैसी पिच, न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसी टीम. पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI पर बोले कोच मॉर्ने मॉर्केल...

IND vs NZ: जैसी पिच, न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसी टीम. पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI पर बोले कोच मॉर्ने मॉर्केल...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से खेला जाएगा. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? इस सवाल के जवाब में भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने बड़ा अपडेट दिया है। मॉर्केल की बातों से लगा कि वो प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान शुभमन गिल से सहमत है. गिल ने मॉर्केल से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को खिलाने की बात कही थी।

‘जैसी पिच, न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसी टीम’

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने 18 नवंबर को वेलिंगटन में किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्लेइंग इलेवन चुनने से पहले हम पिच का मिजाज भांपेंगे. पिच को पढ़ने के बाद ही प्लेइंग इलेवन तय होगी. हालांकि, मॉर्केल ने उस बात से इनकार नहीं किया, जो गिल ने कहा था. उन्होंने भी गिल की तरह 4 पेसर खिलाने पर जोर दिया.पहले कप्तान और अब टीम के बॉलिंग कोच के एक ही सुर अलापने से ये तय है कि चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तय है. बुमराह के अलावा दो और स्पेशलिस्ट पेसर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं।

अब चौथा भी स्पेशलिस्ट पेसर ही होगा या फिर वो बॉलिंग ऑलराउंडर होने वाला है, उसकी तस्वीर साफ नहीं है. वैसे ज्यादा उम्मीद इस बात की ही है कि टीम इंडिया चौथे गेंदबाज के तौर पर बॉलिंग ऑलराउंडर को उतार सकती है. ठीक वैसे ही जैसा कॉम्बिनेशन खिलाने की बात न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है. मॉर्ने मॉर्केल ने इस बात पर जोर दिया कि टीम में चाहे जो भी गेंदबाज चुने जाएं, उनमें 20 विकेट लेने की काबिलियत होनी चाहिए।

7 बैटर वाले टीम कॉम्बिनेशन में ये सेलेक्शन होगा दिलचस्प?

शुभमन गिल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 7 बल्लेबाजों को खिलाने पर जोर दिया था. इसके अलावा उन्होंने पंत के भी मैच फिट होने के संकेत दे दिए थे. अगर ऐसा है तो टीम में कप्तान गिल और यशस्वी के अलावा, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का खेलना तय है।

टीम कॉम्बिनेशन में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरती है या एक की जगह ध्रुव जुरेल को आजमाती है. स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजाका भी खेलना वेलिंगटन टेस्ट में तय लग रहा है।