Headlines
Loading...
IND vs NZ:छोटी सी पारी में बड़ा कारनामा कर गए विराट कोहली, पोंटिंग को पीछे छोड़ स्थापित किया नया विश्व रिकॉर्ड...

IND vs NZ:छोटी सी पारी में बड़ा कारनामा कर गए विराट कोहली, पोंटिंग को पीछे छोड़ स्थापित किया नया विश्व रिकॉर्ड...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में शांत रहा। वेलिंगटन के मैदान पर वो सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। मगर इस छोटी सी पारी में उन्होंने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ एक रन की जरुरत थी। कोहली ने इस दौरान दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पोंटिंग को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

कोहली बने नंबर-1

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैचों में 45.83 के औसत से 1971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और छह शतक लगाए। वहीं कोहली को पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 38 पारियां लगीं।

कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1978 रन हो गए हैं। कोहली के पास इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2000 का आंकड़ा छुने का मौका होगा। वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (ODI)

* विराट कोहली- 1978
* रिकी पोंटिंग- 1971
* सचिन तेंदुलकर- 1750
* कुमार संगकारा- 1568
* सनथ जयसूर्या- 1519
* जैक्स कालिस- 1449

भारतीय गेंदबाजों ने बरपा कहर

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान भारतीय गेंदबाज मिचेल सैंटनर की टीम पर कहर बनकर बरपे। गुरनूर बराड़ ने 4 विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलता मिली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड सिर्फ 134 रन पर सिमट गया।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी डैरिल मिचेल ने खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 55 रन बनाए। इसके अलावा, सैंटनर ने 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नहीं छू पाए। 

खबर लिखे जाने और बारिश आने तक भारत ने भी 7 विकेट गंवा दिए हैं। और भारतीय टीम का स्कोर 26 ओवर में 113 रन है, जो डकवर्ड लुईस के 109 रन से चार रन आगे है। वहीं बारिश अभी जारी है।

केएल राहुल क्रीज पर बने हुए हैं। भारत ने 26 ओवर में 113 रन बना लिए हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 22 रनों की जरुरत है।