फिर होगी IND VS PAK की टक्कर तो..एशिया कप राजिंग स्टार्स में पाकिस्तान से टीम इंडिया लेगी बदला, जानें नया समीकरण...
IND A VS PAK A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल राउंड तक आ पहुंचा है. 2 ग्रुप में 8 टीमों के बीच टक्कर हुई चार टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है.अब सेमीफाइनल मुकाबलों को जीतने वाली टीमें फाइनल तक का सफर तय करेंगी खिताबी मैच खेलेंगी. क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना हो सकता है. ऐसा होने के चांसेस काफी ज्यादा नजर आ रहे हैं. आपको बता दें, लीग स्टेज पर जब इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था, तब भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब अगर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती हैं, तो भारत के पास बदला लेने का बेहतरीन मौका होगा।
सेमीफाइनल की टीमें हुई कंफर्म
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए चारों सेमीफाइनल टीमें कंफर्म हो गई हैं. ग्रुप-ए से श्रीलंका ए बांग्लादेश ए ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. तो वहीं, ग्रुप-बी से भारत पाकिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. अब 26 नवंबर को भारत ए श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि बांग्लादेश ए पाकिस्तान ए के बीच 27 नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ऐसे में जो 2 टीमें इस मैच में जीत दर्ज करेंगी, वही फाइनल का टिकट कटाएंगी।
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए समीकरण समझिए
भारत ए पाकिस्तान ए के बीच एक बार फिर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा सकता है. दरअसल, ग्रुप-बी से भारत ए पाकिस्तान ए की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। जहां, भारत ए का सामना श्रीलंका ए से होगा पाकिस्तान ए का सामना बांग्लादेश ए के साथ खेला जाएगा।अब यदि भारतीय टीम श्रीलंका को हरा दे पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हरा दे, तो दोनों ही टीमें फाइनल तक का सफर तय कर लेंगी फैंस को एक बार फिर इंडिया ए पाकिस्तान ए के बीच देखने को मिल सकता है।
टीम इंडिया लेना चाहेगी बदला
अब अगर टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंडिया ए पाकिस्तान ए के बीच खेला जाता है, तो तिलक वर्मा एंड कंपनी पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगी. आपको बता दें, लीग स्टेज पर जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब पाकिस्तान की टीम ने भारत को 48 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी दोनों टीमों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी. ऐसे में अब यदि भारत ए पाकिस्तान ए के बीच फाइनल खेला जाता है, तो तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में पाक को धूल चटाकर खिताबी जीत दर्ज करना चाहेगी।
पहला सेमीफाइनल
26 नवंबर 2026
श्रीलंका A vs इंडिया A
दोपहर 3:30 बजे
वेस्ट एंड पार्क, दोहा।।
दूसरा सेमीफाइनल
27 नवंबर 2026
पाकिस्तान A vs बांग्लादेश A
दोपहर 3:30 बजे
वेस्ट एंड पार्क, दोहा।।