Headlines
Loading...
बड़ी खबर LIVE: मुंद्रा पोर्ट से पंजाब लाया जा रहा नशा, खड़गे बोले- अमित शाह जी पहले इस पोर्ट को चेक करके बंद करो...

बड़ी खबर LIVE: मुंद्रा पोर्ट से पंजाब लाया जा रहा नशा, खड़गे बोले- अमित शाह जी पहले इस पोर्ट को चेक करके बंद करो...

नईदिल्ली न्यूज। प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं: राहुल गांधीकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि यदि मोदी उनके साथ बहस करते हैं तो वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री "देशद्रोही" हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर काम करते हैं।

राहुल गांधी ने संगरूर में कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री चाहे हैं तो बहस के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत या फिर उद्योगपति गौतम अदाणी को जज बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस नेताओं को देशद्रोही कहते हैं। मैंने उन्हें सीधी चुनौती दी कि आप मेरे साथ बहस करिये। जिसको आप जज बनाना चाहते हैं, बना दीजिए। मोहन भागवत को जज बना दीजिए, अदाणी जी को बनाना है तो उन्हें जज बना दीजिए। कोई फर्क नहीं पड़ता। आप बस मेरे सामने आकर बैठ जाइए।''

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था, "मैं देश को गारंटी देता हूं कि नरेन्द्र मोदी मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते। उनके सारे नेता कह रहे हैं कि संसद में चर्चा करिये, लेकिन संसद में आप लोग मेरा माइक बंद कर देते हैं और मुझे बोलने नहीं देते हैं।"

उन्होंने दावा किया, "आप (भाजपा नेता) नरेन्द्र मोदी को मेरे सामने बैठने के लिए कहिए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि नरेन्द्र मोदी देशद्रोही हैं और मोदी को डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं।"

काशी ने बीजेपी को 'डबल जीरो' दिया: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए बुधवार को दावा किया कि वाराणसी ने पार्टी को "डबल जीरो" दिया है।

उन्होंने शहर में पार्टी की दोहरी जीत का श्रेय उसकी विरासत, पारंपरिक व्यवसायों और स्थानीय कारोबारों की कथित उपेक्षा को लेकर जनता में व्याप्त आक्रोश को दिया।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान मिले समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,''प्रिय काशीवासियों, सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। काशी के आशुतोष बाबा विश्वनाथ जी ने हमारे श्री आशुतोष सिन्हा जी व श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। काशी ने डबल इंजन को डबल जीरो कर दिया है।''

पंजाब के संगरूर में रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया क्या है कांग्रेस का संकप्ल ।।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लिए कांग्रेस का संकल्प नशा मुक्त पंजाब बनाएंगे गैंगस्टर राज खत्म करेंगे किसानों को अधिकार दिलाएंगे युवाओं को रोजगार दिलाएंगे दलित और कमजोर तबकों को शक्ति देंगे भ्रष्टाचार और कुशासन का अंत करेंगे पंजाब का भविष्य यहां की जनता तय करेगी, न कि दिल्ली का आदमी। इसलिए आप सभी चुनावों में कांग्रेस का साथ दीजिए।

पंजाब में AAP की सरकार को उखाड़ फेंकना है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह सरकार एक जहरीले सांप की तरह आपके पीछे पड़ जाएगी- खड़गे...।

नशे का सामान गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से यहां लाया जाता है, पंजाब में बोले खड़गे ।।

अगर पंजाब नशे से लड़ना चाहता है, तो यहां का मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता- पंजाब में 'इंसाफ रैली' में बोले राहुल गांधी ।।