कौन हैं U19 भारतीय टीम के लक्ष्य रायचंदानी? जिनका एक ही लक्ष्य है पाकिस्तान को हराना !! खतरनाक हैं उनके ये 5 रिकॉर्ड...
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। आर्यवीर सहवाग के आउट होने के बाद अब कप्तान लक्ष्य रायचंदानी से उम्मीदें हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में 93 रन की पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाया था।
कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी, जिनसे भारत को बड़ी उम्मीद?
* भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला रोमांचक हो चुका है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। भारत को चैंपियन बनने के लिए 338 रन बनाने हैं।
* लक्ष्य उत्तराखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 2008 को हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बना ली है।
अंडर-16 में बनाए थे 833 रन
लक्ष्य ने जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 2023-24 के विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ 5 मैचों की 7 पारियों में 833 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले। उनका औसत 138.33 का रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में जगमोहन डालमिया पुरस्कार भी मिला।
रणजी ट्रॉफी में भी दिखाया दम
* लक्ष्य ने 2025-26 के घरेलू सीजन में उत्तराखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। अपने पहले सीजन में उन्होंने 5 पारियों में 223 रन बनाए। उनका औसत 44.60 रहा।
* बंगाल के खिलाफ 86 और कर्नाटक के खिलाफ 55 रन की पारियां उनके प्रदर्शन की खास बात रहीं।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी चमके
* लक्ष्य ने जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट में 324 गेंदों पर 207 रन की शानदार पारी खेली। इसी दौरे के दूसरे टेस्ट में उन्होंने 100 रन बनाए। यानी तीन पारियों में उनके नाम 307 रन दर्ज हुए।
* इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में भी उन्होंने कमाल किया। तीसरे मुकाबले में लक्ष्य ने 106 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए।
सेमीफाइनल में 93 रन बनाकर बने जीत के हीरो
* मौजूदा एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य ने 90 गेंदों पर 93 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल था। भारत ने 228 रन का लक्ष्य 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
* अब फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य के सामने एक और बड़ी चुनौती आई थी। भारतीय फैंस भी चाहेंगे कि कप्तान एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाएं और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।
और उन्होंने ये कर के दिखाया।