Headlines
Loading...
Watch Video : फ्रांस के 12 तीर्थयात्रियों ने देव सूर्य मंदिर की आज पूजा-अर्चना...

Watch Video : फ्रांस के 12 तीर्थयात्रियों ने देव सूर्य मंदिर की आज पूजा-अर्चना...

विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में बुधवार को फ्रांस से पहुंचे 12 तीर्थयात्रियों ने दर्शन-पूजन किया. वाराणसी से बोधगया जाने के क्रम में सभी तीर्थयात्रियों को देव सूर्य मंदिर लाया गया। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान सूर्य के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद मंदिर परिसर और ऐतिहासिक सूर्यकुंड तालाब का अवलोकन किया.

गाइड ने मंदिर के इतिहास और मान्यताओं से कराया परिचित

गाइड आनंद चतुर्वेदी ने बताया कि फ्रांस के 12 तीर्थयात्री वाराणसी से बोधगया जा रहे थे. इसी क्रम में उन्हें देव के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का दर्शन कराने के लिए लाया गया. उन्होंने पर्यटकों को मंदिर के इतिहास, पौराणिक मान्यताओं और छठ पर्व की परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देव सूर्य मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताओं के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां भगवान सूर्य की पश्चिमाभिमुख प्रतिमा स्थापित है, जो मंदिर की विशेष पहचान है. वहीं, सूर्यकुंड तालाब का भी विशेष धार्मिक महत्व है।

मंदिर की वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण से हुए प्रभावित

फ्रांस से आए तीर्थयात्रियों ने मंदिर की प्राचीन स्थापत्य कला और यहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की. उन्होंने सूर्य मंदिर और सूर्यकुंड तालाब की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया. दर्शन-पूजन के बाद सभी ने मंदिर की वास्तुकला और सूर्यकुंड तालाब की तस्वीरें लीं. इस दौरान विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।