Headlines
Loading...
World Record: वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से मचाई तबाही, UAE के खिलाफ जड़े ताबड़तोड़ 28 छक्के और तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड...

World Record: वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से मचाई तबाही, UAE के खिलाफ जड़े ताबड़तोड़ 28 छक्के और तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड...

Vaibhav Sooryavanshi World Record: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से नया कीर्तिमान रच दिया। वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (सिर्फ 28 गेंद) और सबसे तेज दोहरा शतक (महज 52 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ यह कारनामा किया। 

उन्होंने सिर्फ 53 गेंद पर 204 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके आए। इसी के साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा 23 छक्के लगाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने 28 छक्के लगाकर डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स

28 छक्के- वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
23 छक्के- डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018
21 छक्के- बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी

वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरे, तो भारतीय टीम के सामने 250 रनों का लक्ष्य था। उन्होंने शुरू में 2 डॉट बॉल खेला। इसके बाद लगातार 3 छक्के लगाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद महज 28 गेंद पर सेंचुरी पूरी की। फिर 52 गेंदों पर ही अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ उनके नाम लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक

लिस्ट-ए इतिहास में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंद पर शतक लगा दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के युवा बैटर जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम दर्ज था। उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स मौजूद हैं। डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में महज 31 गेंद पर शतक पूरा किया था।

28 गेंद- वैभव सूर्यवंशी (भारत)
29 गेंद- जैक फ्रेजर मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
31 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
32 गेंद- साकिबुल गनी (भारत)
33 गेंद- ईशान किशन (भारत) ।।