Yashasvi Jaiswal Catch VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने लपका हैरान कर देने वाला कैच, 93/3 विकेट स्कोर पर कॉनवे हुए आउट...
क्रिकेट में कैच का बड़ा रोल होता है। कहते भी हैं पकड़ो कैच, जीतो मैच...क्राइस्टचर्च टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिलेगी या नहीं, वो कहना तो अभी मुश्किल है। मगर उसकी तरफ से कैच बड़ा जबरदस्त पकड़ा गया है। भारत के लिए ये कैच न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने लपका और सबको हैरान कर दिया। हैरानी कैच पर नहीं बल्कि उसे लपकने के यशस्वी जायसवाल के तरीके को देखकर हुई। उस हैरतअंगेज कैच का असर भी बड़ा हुआ। काफी देर से विकेट पर जमे कीवी ओपनर कॉनवे के पांव उखड़ गए।
वॉशिंगटन की गेंद पर जायसवाल का 'सुंदर' कैच
यशस्वी जायसवाल ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर डेवन कॉनवे का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. उस वक्त न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का 33वां ओवर चल रहा था और कॉनवे 51 रन बनकर खेल रहे थे. वॉशिंगटन सुंदर के इस ओवर की पहली गेंद पर कॉनवे ने शॉट तगड़ा लगाया. लेकिन, जितना तगड़ा वो शॉट था. उससे कहीं ज्यादा बेहतर यशस्वी का एफर्ट नजर आया.कॉनवे के शॉट खेलने के बाद गेंद हवा में थी. यशस्वी ने उसे लपकने के लिए अपनी बाईं ओर दौड़ लगाई और सिर्फ बाएं हाथ से ही गेंद को लपक लिया. कॉनवे की बैटिंग पर ब्रेक लगाने वाले जायसवाल के इस जबरदस्त कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
कैच से बढ़ेगा यशस्वी का कॉन्फिडेंस
यशस्वी जायसवाल के लिए इस हैरतअंगेज कैच छोड़कर क्राइस्टचर्च टेस्ट में और कुछ अच्छा नहीं हुआ है। पहली पारी में वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना कर 0 रन बनाए थे। लेकिन, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में लपका ये अद्भुत कैच ना सिर्फ कॉनवे के खेल को खत्म करने वाली रही बल्कि इससे पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद डगमगाए यशस्वी के कॉन्फिडेंस को भी बल मिला होगा।