Headlines
Loading...
आगरा : होटल के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, विदेशी युवतियों समेत कई लोग गिरफ्तार

आगरा : होटल के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, विदेशी युवतियों समेत कई लोग गिरफ्तार

आगरा: ताजनगरी में क्राइम  के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. आगरा में सेक्स रैकेट से जुड़े धंधे का भी खुलासा हुआ है. ताजगंज थाना पुलिस ने होटल में छापा मार कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है. वहीं होटल का मालिक फरार है.
हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहा था देह व्यापार

मामला आगरा के ताजगंज इलाके का है, जहां होटल की आड़ में सेक्स रेकेट चलाया जा रहा था. ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके बाद होटल में छापा मारा गया. मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में दो लड़कियां विदेशी हैं. ये दोनों लड़कियां उजबेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं. इन विदेशी लड़कियों का वीजा भी एक्सपायर हो चुका है. होटल के मालिक समेत कई और लोग फरार हैं. होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि होटल की आड़ में काफी दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. 

कई होटलों में सामने आया देह व्यापार का धंधा

बता दें कि जिन जोन में ये देह व्यापार का धंधा चल रहा था ये इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. ताजगंज इलाके में एक दर्जन से अधिक होटलों में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है. हाल ही में जगदीशपुरा इलाके में एक होटल पकड़ा गया था. इससे पहले एत्मादपुर के एक होटल में देह व्यापार पकड़ा गया था.