Headlines
Loading...
उरई : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी व नाती घायल

उरई : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी व नाती घायल

उरई : एट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पिरौना ओवरब्रिज के समीप एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी व दस साल का भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में कर लिया है।

एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा निवासी 45 वर्षीय राम सिंह कुशवाहा रविवार की रात करीब 8 बजे अपनी 21 वर्षीय विवाहित पुत्री पिकी और उसके 10 वर्षीय भतीजे अंशु को ससुराल से लिवाकर गांव आ रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर पिरौना ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग उछलकर सड़क पर गिरे। सिर के बल सड़क पर गिरने की वजह से राम सिंह कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि पुत्री पिकी व उसका भतीजा अंशू घायल हुए। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चेकअप के बाद राम सिंह को मृत बताया गया। पिकी और नाती अंशू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि हादसे को लेकर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। राम सिंह की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में वहीं खेती कर परिवार का गुजारा करता था।