Headlines
Loading...
कानपुर देहात : निरीक्षण में अभिलेख व चिकित्सक न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब

कानपुर देहात : निरीक्षण में अभिलेख व चिकित्सक न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब

कानपुर देहात : जिले में संचालित निजी अस्पतालों की अव्यवस्था और मनमानी की हकीकत परखने के लिए सीएमओ कार्यालय की त्रिस्तरीय टीम ने अकबरपुर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक अस्पताल में डाक्टर मौजूद नहीं मिले तो दूसरे में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन संचालित होते टीम ने पकड़ लिया। अधिकारियों ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. एसएल वर्मा, डा. आशीष बाजपेयी, डा. आइएच खान की त्रिस्तरीय टीम ने अकबरपुर कस्बे में संचालित प्राइवेट अस्पतालों की व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण किया। लोकप्रिय हास्पिटल में कोई भी डाक्टर नहीं मिला एक बीएमएस डाक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं मिली। रोड पर ही वाहनों की पार्किंग होने से माती-अकबरपुर रोड के गुजरने में अवरोध पाया। अकबरपुर मेडिकल सेंटर में संचालित एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस नहीं मिला साथ ही इनका संचालन करने वाले प्रशिक्षित व्यक्ति के दस्तावेज मिले। वहीं जिन मरीजों का एक्सरे व अल्ट्रासाउंड किया जाता है उनका विवरण भी रजिस्टर पर दर्ज नहीं मिला। नोडल अधिकारी ने बताया पूर्व के निरीक्षण में भी कोई दस्तावेज नहीं मिले थे, जिस पर नोटिस भी दिया गया था। सख्त कार्रवाई होगी। जय बालाजी अस्पताल में एक केयरटेकर के अलावा कोई मरीज और अस्पताल से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. एसएल वर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान जिन डाक्टरों के फोटोग्राफ्स व डिग्री सहित ब्यौरा निजी अस्पताल संचालकों ने सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है उसी के अनुसार अब अस्पतालों में डाक्टरों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। गड़बडी मिलने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई होगी।