Headlines
Loading...
दिवाली के बाद गिरेगा मौसम का पारा ठंड के आगे बेअसर हुई वाराणसी की चटखदार धूप; आज AQI में 59 अंक की बढ़ोतरी

दिवाली के बाद गिरेगा मौसम का पारा ठंड के आगे बेअसर हुई वाराणसी की चटखदार धूप; आज AQI में 59 अंक की बढ़ोतरी

वाराणसी । जिले में आज का मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। औसत 17 डिग्री सेल्सियस तापमान है। वहीं सुबह से ही चटखदार धूप खिली हुई है। इससे मौसम में ठंड और धूप की गर्मी मिलकर मौसम को काफी रोमांचक बना रहे हैं। प्रकृति की ओर से काशवासियो को यह शानदार मौसम दिवाली गिफ्ट की तरह से है। इस समय हवा बिल्कुल भी नहीं बह रही है। वहीं आसमान में पटाखों की गूंज बढ़ गई और हर साल की तरह से इस बार भी वायु और ध्वनि प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। आज सुबह वाराणसी के एयर क्वालिटी इंडेक्स में 59 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज रात तक यह 300 अंक भी पार कर जाएगी। वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था। आज हवा में नमी 89% तक बनी हुई है।


वाराणसी में शाम 5 बजते ही अंधेरा छा जा रहा है। रात में दिवाली मनाने के लिए जैकेट और स्वेटर की खूब खरीदारी कर रहे हैं। वैसे मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि आज रात से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। वहीं तापमान कुछ और गिर सकता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छठ के पहले तक कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। 6 नवंबर को तापमान 4-6 डिग्री नीचे आ सकता है। वहीं हिमालय में जल्द ही बर्फबारी शुरू हो जाएगी। यहीं से उत्तर भारत में ठंड का प्रवेश होगा। अब मौसम के आगे सूरज की किरणें बेबस नजर आएंगी। पश्चिमी विक्षोभ के आने का संकेत मिल रहा है। इससे तापमान में तेजी से कमी होगी। दिन का तापमान भी अब नीचे आएगा। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और रूम हीटर आदि की व्यवस्था कर लें क्योंकि किसी भी रात तेज ठंड अचानक से लोगों को बीमार कर सकती है।


दिवाली की रात वाराणसी में प्रदूषण का लेवल हर साल 300 अंक को पार कर जाता है। फिलहाल आज सुबह का AQI 187 अंक है। शहर का सबसे प्रदूषित इलाका आज मलदहिया रहा, जहां का AQI 221 अंक दर्ज किया गया। वहीं अर्दली बाजार का AQI 194 अंक रहा। यह कल से करीब 100 अंक ज्यादा है। इसके बाद भेलूपुर में 175 अंक और BHU में 158 अंक तक AQI का स्तर रहा।