National News
लक्षद्वीप: स्कूलों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग ने की घोषणा।
लक्षद्वीप। स्कूलों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। यहां के शिक्षा विभाग ने इसकी घोषणा की है। नए आदेश के तहत शुक्रवार अब कार्यदिवस होगा। यह आदेश 2021-22 अकादमिक वर्ष से प्रभावी होगा। मुस्लिम बहुल इस केंद्र शासित प्रदेश में पहले शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित था।
वहीं नए दिशा निर्देश के अनुसार, पहली पाली में कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक चलेंगी। इसके बाद दूसरी पाली में कक्षाएं दोपहर 1.30 से शाम 4.30 तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर पांचवीं तक की प्राथमिक कक्षाओं में 'हेल्सियन हाइट्स' लागू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बेहतर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है।