Headlines
Loading...
यूपी: मऊ बड़रांव ब्लाक अंतर्गत सरबसपुर ग्राम पंचायत में मृत प्रधान के बेटे ने रिक्त पद पर उपचुनाव में मारी बाजी।

यूपी: मऊ बड़रांव ब्लाक अंतर्गत सरबसपुर ग्राम पंचायत में मृत प्रधान के बेटे ने रिक्त पद पर उपचुनाव में मारी बाजी।


मऊ। बड़रांव ब्लाक अंतर्गत सरबसपुर ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान बसंत राम के निधन के बाद रिक्त पद पर चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना हुई। मृत प्रधान के बेटे संतोष कुमार 365 वोट से चुनाव जीत गए। प्रतिद्वन्दी मुन्नी देवी को 614 वोट मिले। कुल 1606 मतों में से संतोष को 979 वोट मिले तो 13 रद घोषित किए गए। मतगणना में दो बूथों पर संतोष तो मामूली अंतर से दो बूथों पर मुन्नी देवी ने बढ़त बनाई थी।

वहीं ग्राम पंचायत के कुल 2375 मतों में से 1606 मत सोमवार को पड़े थे। इसमें 756 पुरुष तथा 850 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 66 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। मंगलवार की सुबह आठ बजे ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई, जो 9:30 बजे तक चली। 

वहीं दूसरी तरफ़ उपचुनाव की मतगणना में बूथ संख्या 77 पर मुन्नी देवी को 62 व संतोष कुमार को 239 मत मिले। इसी प्रकार बूथ नंबर 78 पर मुन्नी देवी को 110 तो संतोष को 315, बूथ नंबर 79 पर मुन्नी देवी ने बढ़त बनाया और 236 मत मिले, वहीं संतोष को 220 मत मिले। अंतिम बूथ नंबर 80 पर मुन्नी को 206 तो संतोष को 205 मत प्राप्त हुए।

वहीं इस प्रकार दो बूथों पर अधिकाधिक बढ़त बनाने के चलते मृत प्रधान के बेटे संतोष कुमार 365 वोट से जीत हासिल किए। मतगणना के लिए ब्लाक मुख्यालय पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने संतोष कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किया।