Headlines
Loading...
हरियाणा : दिल्ली एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का स्टाफ लाने वाले टैक्सी चालक की गुरग्राम में वाहन लुटेरों ने की हत्या।

हरियाणा : दिल्ली एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का स्टाफ लाने वाले टैक्सी चालक की गुरग्राम में वाहन लुटेरों ने की हत्या।


हरियाणा। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के स्टाफ को घर से लाने तथा छोड़ने वाले टैक्सी चालक की वाहन लुटेरों ने हत्या कर दी। तीन दिन से लापता चालक का शव गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के किनारे पड़ा मिला। घटनास्थल से चालक का मोबाइल तथा स्विफ्ट डिजायर कार नहीं मिली। 

वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद कार तथा मोबाइल लेकर चंपत हो गए थे। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम टैक्सी चालक अर्जुन की हत्या कर कार लूटने वाले छह बदमाशों को गुरुग्राम पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है जो सरगना की प्रेमिका है। लिफ्ट लेने के बहाने उसी ने टैक्सी रुकवाई थी। इनकी पहचान दिल्ली निवासी विशाल तथा रेखा के रूप में हुई। इन दोनों के अलावा वारदात में जयपुर के मुआना निवासी विनोद, जीतू, रवि, राहुल शामिल थे।

वहीं पुलिस की पूछताछ में सरगना विशाल ने गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में हत्या तथा लूटपाट करने की दो वारदात तथा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। विशाल के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है।

वहीं दिल्ली के महिपालपुर के अर्जुन नगर कैंप में रहने वाले अर्जुन नई दिल्ली के मरहम नगर कैंट की आरके 13 ट्रैवेल्स कंपनी की स्विफ्ट डिजायर कार चलाते थे। कंपनी की कई टैक्सी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्टाफ को छोड़ने तथा लाने का काम में लगी हुई हैं। एक टैक्सी अर्जुन चलाते थे। चालक 24 घंटे ड्यूटी करते थे। फिर 24 घंटे का उन्हें रेस्ट दिया जाता था।

वहीं दूसरी तरफ़ शनिवार सुबह सात बजे अर्जुन ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह रविवार को घर नहीं आए तो उनके पोते अजय ने उनके मोबाइल नंबर पर काल की। मोबाइल बंद मिला और पूरी रात अर्जुन घर नहीं आए तो अजय ने ट्रैवेल्स कंपनी के संचालक राकेश को काल कर पूरी बात बताई। 

वहीं राकेश ने पुलिस की मदद ली तो अर्जुन का मोबाइल नंबर बंद होने से पहले उसकी लोकेशन गुरुग्राम में एसपीआर के आसपास मिला। इधर, सोमवार रात बादशाहपुर थाना पुलिस को एसपीआर के किनारे शव मिला। शव की पहचान अर्जुन के रूप में हुई।