Jharkhand News
झारखंड: दुमका के गांधी मैदान में सालाना जलसा हुआ शुरू, पिता और भाई के साथ मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री।
झारखंड। दुमका में झामुमो के 43वां स्थापना दिवस पर समारोह स्थल गांधी मैदान पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहर में स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीसी आवास के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, डीसी चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, पोखरा चौक स्थित अमर शहीद वीर सिदो कान्हू की प्रतिमा, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा तथा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।