Headlines
Loading...
पंजाब: मोंगा में एनजीओ के सदस्यों ने किया पुलिस सांझ केन्द्र का किया दौरा।

पंजाब: मोंगा में एनजीओ के सदस्यों ने किया पुलिस सांझ केन्द्र का किया दौरा।

                   Jaspreet Kaur Singh Reporter

पंजाब। मोगा में एनजीओ के एक वफद ने एसके बांसल की अगुआई में सब डिवीजन सांझ केन्द्र मोगा का दौरा किया। इस मौके पर सांझ केन्द्र मोगा के इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने कहा कि सांझ केन्द्र में पासपोर्ट वैरीफिकेशन, पीसीसी, लापता कागजात की रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। इस सांझ केन्द्र की एक सोसायटी बनी है।

वहीं जिसमें गैर सरकारी सदस्य भी लिए गए हैं। हर महीने इस सोसायटी की बैठक होती है तथा महीने भर के सारे खर्च का लेखा-जोखा कमेटी आगे पेश किया जाता है। सदस्यों ने जब सांझ केन्द्र बारे विस्तार सहित जानना चाहा तो इंचार्ज ने कहा कि मोगा जिले में चार सब डिवीजन केन्द्र व 12 स्थानों पर केन्द्र चल रहे हैं। 

वहीं इस मौके पर पिरामल फाउंडेशन के जिला मैनेजर राजेन्द्र सिंह, एसकेबांसल एनजीओ कोआर्डिनेटर, वेद प्रकाश सेठी अध्यक्ष सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, ओपी कुमार अध्यक्ष सोशल वेलफेयर क्लब मोगा, हीरा लाल, मनीष बिशनोई आदि सदस्य उपस्थित थे।