Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी समेत पूर्वांचल में पछुआ हवाओं का रहा जोर तो दो दिन में बादल आएंगे घनघोर।

यूपी : वाराणसी समेत पूर्वांचल में पछुआ हवाओं का रहा जोर तो दो दिन में बादल आएंगे घनघोर।

                                   𝚂.𝙺. 𝙶𝚞𝚙𝚝𝚊 𝚁𝚎𝚙𝚘𝚝𝚎𝚛

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच अब तापमान में इजाफा का दौर भी हुआ है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दो दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच वातावरण में ठंड का असर कम होने लगा है। 

वहीं पारा अब सामान्‍य से अधिक हो रहा है तो माना जा रह है कि गलन का दौर अब पूर्वांचल से खत्‍म हो रहा है। इस लिहाज से बढ़ा हुआ तापमान बादलों की सक्रियता का अंदेशा जता रहा है। मौसम विभाग की ओर से दो दिनों तक बादलों की सक्रियता का संकेत भी है। 

वहीं बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 76 फीसद और न्‍यूनतम 37 फीसद दर्ज की गई। 

वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में मौसम का रुख बदला हुआ महसूस हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बादलों की सक्रियता पश्चिमी विक्षोभ के असर से बना हुआ है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी असर हो सकता है। हालांकि, पछुआ हवाओं का असर हुआ तो मौसम का रुख लोगों को चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ तापमान में इजाफा होने के साथ ही वातावरण में ठंड का असर कम हो रहा है। आर्द्रता में उतार चढ़ाव का दौर बना होने के बीच मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आर्द्रता का स्‍तर बढ़ा तो बादलों की सक्रियता का दौर हो सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर कम होने के साथ ही पहाड़ों का असर भी कम हो जाएगा। जबकि, वाराणसी में पहाड़ों का असर हुआ तो तापमान दोबारा कम हो सकता है। वहीं तापमान में इजाफा होने से लोगों को सेहत संबंधी दुश्‍वारी भी हो सकती है।