Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मां संग स्नान करने गया मासूम का टंकी में डूबने से हुईं मौत।

यूपी : वाराणसी जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मां संग स्नान करने गया मासूम का टंकी में डूबने से हुईं मौत।

                                         𝑺. 𝑲. 𝑮𝒖𝒑𝒕𝒂 𝑹𝒆𝒑𝒐𝒕𝒆𝒓 

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार की दोपहर मां के साथ सरकारी ट्यूबवेल पर स्नान के लिए गए चार साल के मासूम की टंकी में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन ने उसका शव निकालकर दाह संस्कार कर दिया।

वहीं सोनबरसा गांव निवासी पावरलूम संचालक प्रमोद राजभर का पुत्र सुकुडू राजभर अपनी मां शीला देवी के साथ दोपहर में घर के समीप राजकीय ट्यूबवेल पर स्नान करने गया था। मां ने उसको स्नान करवा कर घर जाने के लिए कह कर भेज दिया। इसके बाद किसी तरह नाली में गिर कर टंकी में चला गया और साइफन में जाकर फंस गया। 

वहीं मासूम की मां नलकूप से घर पहुंची तो बेटा नहीं दिखाई पड़ा। इस पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। स्वजन ने तलाश करते हुए नाली से सटी टंकी के साइफन में देखा तो सुकुडू का शव उसमें फंसा हुआ था। स्वजन ने बताया कि बच्चे के पिता प्रमोद इस समय मुंबई में किसी काम की तलाश में गए हैं।

वही मां शीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम दो भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई यश छह वर्ष का है। मां रो-रो कर यही कह रही थी कि हमरे लल्ला के पापा आएंगे तो उनको क्या मुंह दिखाएंगे। घटना से घर में मातम पसरा रहा। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे। स्वजन ने बालक का शव निकालकर दाह संस्कार कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव वाले जुटे थे।