UP news
यूपी : वाराणसी कैंट स्टेशन स्वचालित सीढ़ी पर दक्षिण भारतीय महिला से हुईं चेन छिनैती।
वाराणसी। कैंट स्टेशन पर सोमवार की शाम उचक्कों ने एक दक्षिण भारतीय महिला के गले से लाखों रुपए कीमती सोने का चेन उड़ा दिया। घटना के बाद संदिग्ध महिलाएं यात्रियों को चकमा देकर भाग निकली। जीआरपी थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई। रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज से संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रथम दृष्टिया शिकायत दर्ज कर लिया गया है। दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विजय नगर की रहने वाली नारण अम्मा अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आई थी। उसे सोमवार की रात गाड़ी संख्या - 15231 बरौनी - गोंडिया एक्सप्रेस से रायपुर जाना था। शाम सात बजे परिवार कैंट स्टेशन पहुंचा था।
वहीं पीड़िता के भाई बाबू ने बताया कि प्लेटफार्म पर जाने के लिए वह मुख्य यात्री हाल स्थित स्वचालित सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी बहन नारण अम्मा को चार महिलाओं ने आगे पीछे से घेर लिया। इस बीच एक महिला ने नारण अम्मा के सिर पर साड़ी का पल्लू फेर दिया। मौका देख पीछे गले से लाखों रुपए कीमती सोने का चेन पार कर दिया।
वहीं घटना का अहसास हुआ तो दक्षिण भारतीय महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। संदिग्ध महिलाएं यात्रियों को चकमा देकर भाग निकली। मौक़े पर पहुंचे आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने पीड़िता से जानकारी लेने का प्रयास किया। गैर हिंदी भाषी होने से बात समझ में नहीं आई। हांलाकि वहां मौजूद सेना के एक जवान ने दुभाषिए की भूमिका निभाई।
वहीं जिसके बाद सारा माजरा समझ में आ गया। आरपीएफ की सहायता से पीड़ित परिवार प्लेटफार्म नंबर एक स्थित जीआरपी थाने पहुंचा। जहां दक्षिण भारतीय महिला ने आपबीती सुनाई। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिकायत दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं की तलाश जारी है।