Headlines
Loading...
यूपी : कासगंज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लोगों में दिखा उत्साह।

यूपी : कासगंज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लोगों में दिखा उत्साह।


कासगंज। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कासगंज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भले ही यह फिल्म शहर के सिनेमाघर में देरी से आई है, लेकिन लोग बड़े पर्दे यह फिल्म देख रहे हैं। तमाम दर्शक तो ऐसे हैं, जिन्होंने वर्षाें बाद यह फिल्म देखी है।

वहीं फिल्म देखकर लौट रहे दर्शकों का कहना था कि फिल्म को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। वहीं, कुछ दर्शकों के मन में संवेदनाओं का सैलाब था। दर्शकों ने राय थी कि लगभग तीन दशक बाद ऐसा प्रयास हुआ है। लोगों ने जो कुर्बानी दी है, जिस दर्द से गुजरे हैं, यह फिल्म उसका आइना है।

वहीं यह फिल्म नहीं एक डाक्यूमेंट्री है। यह सौ फीसद सत्य पर आधारित है। उस समय कश्मीर में कितना जुल्म हुआ यह फिल्म उस जुर्म की हकीकत बयां कर रही है। यह फिल्म देखकर आंखें नम हो उठीं और मन द्रवित हो गया। फिल्म कश्मीरी पंडितों पर बनी है। वहां, उन्होंने क्या झेला किस तरह की परेशानियों से निकले और कैसे अपने ही घरों से बेघर हो गए। इसे महसूस करना है तो फिल्म अवश्य देख ली जाए। यह फिल्म बताती है कि उस समय लोगों पर क्या बीती होगी।

वहीं रेनू गौड़ दर्शक ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी तो उस वक्त लगा कि क्या हाल होगा। फिल्म में दिखाए तथ्यों के बारे में भले ही लोगों को संशय हो, लेकिन यह तो सच है कि कश्मीर में पंडितों का पलायन हुआ। फिल्म देखकर हालातों का अंदाजा लगा आंख कई बार नम हुई।