प्रयागराज : उतरांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर भरहरी के लोग बोले शुक्रिया पुलिस कमिश्नर,,,।
प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर भरहरी गांव में एक दबंग मोहर्रम के बहाने नए इमामबाड़े का निर्माण कर रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से शिकायत कर एतराज जताया।
गांव के रहने वाले हिन्दू, मुस्लिम दोनों समुदायों ने कहा कि नई परंपरा शुरू होने से आगे विवाद गहरा सकता है। माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल एक्शन लेते हुए अफसरों को जांच के लिए भेजा। मामला सही पाया गया।
मजदूर बड़े मैदान के बीच इमामबाड़े की नई दीवार बना रहे थे। पुलिस ने दबंग परिवार को फटकार लगाते हुए बाउंड्री गिरवा दी। चेतावनी दी कि अवैध निर्माण न किया जाए। तत्काल कार्रवाई पर दोनों ही समुदायों के लोगों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।