मिर्जापुर: आज मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर काशी विश्वनाथ धाम और बाबा धाम रवाना हुए कांवरिया ,,,।
विध्याचल। सावन माह के पहले सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए रवाना होने से आस्थाधाम विंध्याचल में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के बाद कांवरियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद बोल बम के जयकारे के साथ बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
रविवार को सुबह से ही विंध्याचल के पक्का घाट, दीवान घाट व अन्य घाटों पर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा में स्नान के बाद कांवरियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
गंगाघाट से मंदिर तक कांवरियों की भीड़ लगी रही। लंबी कतारों में लगने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर कई कांवरिया शिवद्वार और कई अन्य काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर रहे थे।
कई अन्य कांवरिया बाबा धाम के लिए रवाना हुए। उधर, गंगाघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क की पटरियों पर लगी दुकानें कांवड़ व पूजन सामग्रियों से भरी रहीं।