मिर्जापुर,,चुनार :: मोहम्मद साहब की जन्मदिन बारावफात के अवसर पर जुलूस देखने तमाशाबीनो की लगी रही भारी भीड़,,,।
मिर्जापुर,,चूनार। स्थानीय नगर में ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस गाजे बाजे के साथ धूमधाम से नगर के दरगाह शरीफ, लाल दरवाजा, चिकाने मस्जिद आदि जगहों से निकल कर नगर के बहरामगंज, टेकउर, भरपूर, बेलवीर, पिरवाजी शहीद, बाजार होते हुए चौक पर जाकर समाप्त हुआ।
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहा। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, कुतुबुद्दीन अंसारी, अजीम भाई, निजाम भाई, नसीम खान, यासीन राइन आदि रहे। जुलूस के देखने के लिए सड़क दोनों ओर लोग खड़े रहे।