नारायनपुर :: बारावफात के अवसर पर मोहम्मद साहब की शान में नारा लगाते रहे लोग, और जुलूसे शक्ल में चलते रहे,,,।
मिर्जापुर,,नरायनपुर। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झंडा, बैनर व डीजे के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। ग्राम शाहपुर व कमालपुर से अलग-अलग जुलूस निकाला गया। जिसका पटेल त्रिमोहानी नरायनपुर में मौलानाओं के तकरीर के बाद अपने गांव जाकर समापन किया गया।
साथ चल रहे लोग मोहम्मद साहब की शान में नारा लगाते रहे। जायरीन सिर पर साफा व झंडा लिये थे। जगह-जगह ठंडा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के साथ हाजी कल्लू खांन, हाजी लल्लू खांन, शमीम खांन, इश्तियाक अहमद, समीर खांन, जमालुद्दीन उर्फ भोनू खांन आदि रहे।
सुरक्षा में नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, सीओ चुनार उमाशंकर सिंह, कानूनगो नागेंद्र द्विवेदी, इंसपेक्टर थाना अदलहाट राजकुमार सिंह, लेखपाल जैनूल आब्दीन, चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय एवं एक ट्रक पीएसी लगी रही।