Headlines
Loading...
IND vs SL: मोहम्मद सिराज के आगे चारों खाने चित हुआ श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर, ODI में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड,, भारत जीता 10 विकेट से,,,।

IND vs SL: मोहम्मद सिराज के आगे चारों खाने चित हुआ श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर, ODI में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड,, भारत जीता 10 विकेट से,,,।

एजेंसी स्पोर्ट्स डेस्क। Sri Lanka Registered Worst Score in ODI Cricket IND vs SL एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका टीम की बेहद ही खराब शुरुआत हुई। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच में कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई टीम की लंका ढहा दी। युवा पेसर सिराज ने महज 15 गेंदों में 5 विकेट लेकर श्रीलंका को बेकफुट पर धकेल दिया।

सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट चटकाए और विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दिए। सिराज ने 15 गेंदों पर ही पंजा खोलकर श्रीलंकाई टीम को तहस-नहस कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 50 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही वनडे में श्रीलंका ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। वनडे इतिहास में श्रीलंका टीम ने अपने नाम सबस कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ लिया।

IND vs SL: Mohammed Siraj ने ढहा दी श्रीलंका की लंका

कोलंबो में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एशिया कप 2023 के फाइनल में 6 ओवर में 6 विकेट चटकाए। एशिया कप के इतिहास में एक मैच में 6 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज पहले भारतीय और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बने।

सिराज ने अपने दूसरे ओवर से ही कहर बरपाते हुए श्रीलंका के विकेट्स लेने का सिलसिला शुरू किया। ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने जडेजा के हाथों पथुम को आउट कराया। इसके बाद चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने सदीरा को बोल्ड किया।

इसी ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने ईशान के हाथों चरिथ असालंका को 0 रन पर आउट किया। आखिरी गेंद पर सिराज ने दसुन शनाका को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेजा। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने कुसल मेंडिस को बोल्ड कर अपने छह विकेट पूरे किए।

IND vs SL: श्रीलंका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

बता दें कि श्रीलंका टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने 12 रन पर अपने 6 विकेट खो दिए, जो कि श्रीलंकाई टीम का सभी वनडे मैचों में छठा विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर रहा।

वनडे क्रिकेट में श्रीलंका टीम का ये सबसे कम स्कोर रहा। साल 2012 में श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में 43 रन का स्कोर बनाया था, जो वनडे में शर्मनाक रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच 1993 में 43 रन का स्कोर सबसे कम स्कोर रहा। भारत बनाम श्रीलंका ने साल 2023 मैच में श्रीलंका ने 50 रन का छोटा स्कोर बनाया।

बता दें कि श्रीलंका को 50 रनों पर ढेर किया। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है।

श्रीलंका का सबसे कम स्कोर (ODI)

SL vs SA, 2012- 43

PAK vs WI, 1993- 43

IND vs SL- 2023- 50

ODI Final में सबसे कम स्कोर

50- SL बनाम IND कोलंबो आरपीएस 2023 *

54- IND बनाम SL शारजाह- 2000

78- SL बनाम PAK- शारजाह 2002

81 ओमान बनाम नामीबिया विंडहोक 2019