मीरजापुर :: सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज़िले में आगमन,,,।
यूपी,,मीरजापुर। छानबे विधान सभा के लालगंज ब्लाक में बाबू उपरौध इण्टर कॉलेज लालगंज के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने शनिवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी रहेगें।
काशी प्रांत अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएम के सभा स्थल पर मिली कमियों व समस्याओं का निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, पूर्व प्रमुख जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, हेमंत त्रिपाठी, गौरव उमर, जयप्रकाश उपाध्याय, प्रणेश प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही लालगंज मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि मौर्य, ज्ञान प्रकाश दुबे आदि भी रहे।
उधर मुख्यमंत्री के विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने विंध्याचल मंदिर परीक्षेत्र का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-वमर्श किया।