प्रयागराज :: जिम में जा रही युवतियों से सरे आम छेड़खानी, विरोध पर फायरिंग कर दी धमकी,,,।
प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार,(ब्यूरो), कालिंदीपुरम स्थित एक जिम में दो युवतियों को रोककर छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती ने फोन कर अपने पति को बुलाया तो मारपीट हो गई। छेड़खानी करने वालों ने दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी। मामले में युवती के पति की तहरीर पर तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
कालिंदीपुरम के रहने वाले एक शख्स की पत्नी सहेली के साथ आई स्ट्रांग जिम रोज जाती है। आरोप है कि जिम करने के दौरान कई युवक छेड़खानी करने लगे। वह आए दिन घर तक पीछा भी करते थे। कई युवकों ने मिलकर दोनों युवतियों को जबरन जिम में रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। युवती ने अपने पति को फोन किया तो वह पहुंच गए। इसके बाद उन युवकों से झगड़ा हो गया।
युवती के पति का आरोप है कि एक युवक ने उन पर गोली चला दी जिसमें वह बच गए। मामले में तौसीफ अहमद निवासी कसारी मसारी, सादाब, अरबाज और कई अज्ञात साथियों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी लिखा है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।