कोलकाता पूजा पंडाल : ना छोड़े इन पंडालों को देखने का मौका, कोलकाता में सजे हैं एक से बढ़कर एक अजब-गजब पूजा पंडाल,,,।
कोलकाता :: नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। देवी मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ के साथ ही पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा का खास महत्व है। खासतौर पर कोलकाता के दुर्गा पूजा काफी मशहूर है। हर साल यहां हजारों की मात्रा में पंडाल सजते हैं। जिनमे देवी मां के दर्शन और इन पंडालों को देखने वालों की भीड़ उमड़ती है। वहीं इन पंडालों में होने वाला कॉम्पिटिशन भी काफी दिलचस्प होता है।
इसी कॉम्पिटिशन की वजह से पंडाल भी थीम को ध्यान में रखकर सजते हैं। इस बार भी कोलकाता के कुछ पंडाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिनके बारे में जानकर आप भी सोचेंगे एक बार तो जरूर इन पंडालों के दर्शन करने चाहिए।
बना है फुचका (गोलगप्पे) पंडाल
कोलकाता के बेहाला नोटुन क्लब की तरफ से बना पंडाल अपनी अनोखी थीम की वजह से चर्चा में है। इस पंडाल को देखने केवल लोग ही नहीं बल्कि कई सारे यूट्यूबर भी आ रहे हैं। इस पंडाल की थीम है फुचका, यानी की गोलगप्पा या फुल्की या पानी पूरी। इस पंडाल के कोने-कोने में गोलगप्पे लगाए गए हैं। यहीं नहीं इन पंडालों में तो कई जगह गोलगप्पों को दोने में लगाकर टांगा गया है। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।
मेंस्ट्रुएल हाइजीन बनी थीम
दुर्गा पूजा के लिए अनोखी थीम में इस बार मेंस्ट्रुएल हाइजीन की थीम को लेकर भी पंडाल सजाया गया है।
अयोध्या का राम मंदिर भी है थीम में शामिल
गोलगप्पा और मेंस्ट्रुएल हाइजी के अलावा संतोष मित्रा स्क्वेअर पंडाल को अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर सजाया गया है। हर साल कोलकाता में पंडालों को खास तरह की थीम में ही सजाया जाता है। जिससे ये और भी ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं।
लोहे की कुर्सियों से बना है पंडाल
खास तरह की थीम में 12 हजार लोहे की कुर्सियों के पंडाल को तैयार किया गया है। लगभग 3 महीने में तैयार इस पंडाल को भी देखने लोग इकट्ठा हो रहे हैं।
इन पंडालों को देखने का मौका ना छोड़े
सुर्खियां बटोरने वाले इन पंडालों के अलावा भी कोलकाता में बेहद भव्य पंडाल सजे हैं। जिन्हें एक बार देखने जरूर जाना चाहिए। बागबाजार दुर्गा पूजा पंडाल, त्रिधारा पंडाल, देशप्रिया पार्क का पंडाल, समाज सेबी संघा पंडाल, सेलीमपुर का पंडाल, हिंदुस्तान पार्क पंडाल, बालीगंग कल्चरल एसोसिएशन जैसे पंडाल बहुत आकर्षक हैं।