Headlines
Loading...
IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक LBW होने के बाद भी नहीं की अपील, जबकि OUT था बल्लेबाज़,,,।

IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक LBW होने के बाद भी नहीं की अपील, जबकि OUT था बल्लेबाज़,,,।

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह से शुरुआती ओवरों में ही भारी गलती हो गई। बांग्लादेश की पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद बल्लेबाज तंजिद हसन के पैड पर जाकर लगी, और उसे समय बांग्लादेश का स्कोर सिर्फ सात रन था लेकिन बुमराह ने अपील ही नहीं कि जिसके बाद रिप्ले में पता चला कि बल्लेबाज LBW आउट था लेकिन किसी ने भी अपील ही नहीं की। 

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने 140.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शानदार यॉर्कर फेंकी। तनजीद हसन जल्दी से अपना बल्ला नीचे लाए और गेंद को जैसे-तैसे रोकने में कामयाब रहे। बल्ले पर लगने के बाद गेंद पैड पर लगी और रूक गई। इस बीच बल्लेबाज ने सिंगल चुरा लिया।

लेकिन ये क्या? रिप्ले से पता चला कि गेंद पैड पर लगी थी और बॉल-ट्रैकिंग में गेंद विकेट से टकराती दिखाई दी। और भारत ने अपील तक नहीं की। अगर अपील की होती तो पहला विकेट मिल जाता। और बांग्लादेश की हालत कुछ और ही होती तब शायद बांग्लादेश 200 के पार भी नहीं जाता।