वाराणसी :: नमो घाट पर इस महीने पूरा होगा फेज दो का काम, बनेंगे पार्क, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट, महाप्रबंधक डी वासुदेवन,,,।
वाराणसी :: पर्यटन के लिहाज से नमो घाट फेज दो का काम इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के मुताबिक फेज दो के तहत पार्क, गंगा विसर्जन कुंड, गेस्ट हाउस, फोड कोर्ट के साथ रेस्टोरेंट का निर्माण हो रहा है, जो अंतिम चरण में है।
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने मीडिया को बताया कि फेज दो का काम अंतिम चरण में है। घाट आम लोगों के लिए खुला हुआ है। शाम को और छुट्टी के दिन भीड़ भी हो रही है। इसे देखते हुए ही फूड कोर्ट आदि की व्यवस्था की जा रही है। परियोजना के तहत जल मार्ग की व्यवस्था भी है। घाट पर फ्लोटिंग जेटी बनाई गई है। विसर्जन कुंड की भी व्यवस्था है। नवंबर तक काम पूरा करने के बाद नमो घाट पर तीसरे चरण का काम शुरू होगा।
घाट की दीवारों पर दिखेगी काशी के संस्कृति की झलक
नमो घाट पर फेस वन और फेस टू की दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की कलाकृति दिखेगी। अभी से लोगों को ये कलाकृतियां लुभा रही हैं। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है।
जल-थल और वायु मार्ग से जुड़ेगा नमो घाट
नमो घाट एकमात्र ऐसा घाट है जो जल, थल और वायु मार्ग से जुड़ेगा।
घाट पर जाने के लिए नदी का पानी और सड़क पहले से मौजूद है। तीसरे चरण के काम में यहां हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके बाद नमो घाट नभ मार्ग से भी जुड़ जायेगा।