IND vs SA: 90 बार भिड़े हैं भारत-साउथ अफ्रीका, जानें कौन पड़ा है भारी? देखे, हेड टू हेड
IND vs SA Head to Head: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में शनिवार (4 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी।भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस वर्ल्ड कप की दो सबसे बेहतरीन टीमें रही हैं और अब तक सेमीफाइनल में यही दोनों टीमें पहुंची हैं।भारत ने जहां अब तक अपने सातों मैच जीतते हुए पॉइट्स टेबल में टॉप है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 7 में से 6 मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है। तो वहीं साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड,बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात दी है, जबकि उसे एकमात्र शिकस्त नीदरलैंड्स से मिली है।
भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं।
भारत vs साउथ अफ्रीका वनडे हेड टू हेड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए 90 वनडे मैचों में भारत ने 37 जबकि साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं, 3 मैचों के परिणाम नहीं निकले।
घर में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले 42 वनडे मैचों में से 17 मैच जीते हैं, जबकि 25 में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 10 नवंबर 1991 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2022 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
भारत vs साउथ अफ्रीका वनडे भिड़ंत रिकॉर्ड
कुल मैच: 90
भारत ने जीते: 37
साउथ अफ्रीका ने जीते: 50
परिणाम नहीं: 3
टाई: 0
भारत vs साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप भिड़ंत रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक वनडे वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका ने 3 जबकि भारत ने 2 मैच जीते हैं।
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैचों के परिणाम
1992 वर्ल्ड कप:साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता
1999 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता
2011 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका 3 विकेट से जीताा
2015 वर्ल्ड कप: भारत 130 रनों से जीता
2019 वर्ल्ड कप: भारत 6 विकेट से जीता
भारत vs साउथ अफ्रीका वनडे रैंकिंग
भारत वनडे रैंकिंग: 1
साउथ अफ्रीका वनडे रैंकिंग: 4
कब खेला जाएगा भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच?
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच 05 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच?
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच?
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।
कहां देखें भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट?
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।
भारत vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप स्क्वॉड
भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव।
साउथ अफ्रीका टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।