Headlines
Loading...
IND vs SA Live Score: बर्थडे ब्‍वॉय विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वनडे रिकॉर्ड? आज 49वां शतक लगेगा?

IND vs SA Live Score: बर्थडे ब्‍वॉय विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वनडे रिकॉर्ड? आज 49वां शतक लगेगा?

India vs South Africa Live Updates: वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 

भारत टेबल टॉपर है तो वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर मौजूद है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

वर्ल्ड कप में लगातार सात जीत हासिल कर चुकी टीम इंडिया अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना करेगी। 

भारत भले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया हो लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत उसके आत्मविश्वास के लिए काफी अहम है। वहीं, साउथ अफ्रीका भी जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगा।